त्योंदा: त्योंदा के ग्राम सिलारपुर रोड पर स्पीड ब्रेकर पर बेकाबू हुई बाइक बाइक से गर्भवती महिला गिरी महिला की मौत
त्योंदा के ग्राम सिलारपुर रोड पर एक सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई है हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची मृतक के परिवार वालों ने बताया कि ग्राम सिलारपुर निवासी नंदलाल आदिवासी अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी केरा बाई को जांच करने के लिए बाइक से विदिशा लेकर गया था विदिशा से जांच करा कर वापस अपने घर लौट रहा था