स्वार: आशाओं और संगिनियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया, सीएचसी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Suar, Rampur | Oct 6, 2026 जनपद रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे समस्त आशा कार्यकर्ताओं एवं संगिनियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने सरकार से अपनी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग उठाई।