बीदासर: सांडवा में खेत में काम के दौरान 52 वर्षीय किसान की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
Bidasar, Churu | Jun 25, 2026 बीदासर के सांडवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को खेत में काम कर रहे 52 वर्षीय किसान जगदीश नाई की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। एएसआई सुमेर सिंह ने बताया कि मृतक का पुत्र सुबह करीब 9:45 बजे पिता के साथ खेत गया था। तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें सांडवा अस्पताल ले गए।