जगदलपुर: शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सादगीपूर्ण तरीके से मनाई संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती राजीव भवन में सादगीपूर्ण मनाई गई इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही लालबाग स्थित तिरंगा चौंक चौराहे में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।