बांगरमऊ: बांगरमऊ में स्मार्ट मीटर को लेकर सपा का बड़ा प्रदर्शन, इमरान सिद्दीकी ने बढ़ते बिजली बिल और कटौती पर उठाए सवाल
बांगरमऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील का घेराव कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी ने किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर, बढ़ते बिजली बिल, लगातार बिजली कटौती और एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर सरकार पर निशाना साध