मुंगावली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पखवाड़ा के तहत बूथ क्रमांक 151 स्थित संजय ग्रीन होटल, मल्हारगढ़ रोड रविवार को सुबह लगभग 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण किया गया।