गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में यूरिया की नहीं है कोई कमी,है पर्याप्त उपलब्धता, 24 घंटे में 3759.80 मीट्रिक टन की आपूर्ति
खरीफ मौसम को देखते हुए जिले में यूरिया समेत सभी प्रमुख उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला कृषि पदाधिकारी ने गुरुवार की दोपहर 12 प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पिछले 24 घंटे में गया को 3759.80 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हुई, जबकि 3012 किसानों के बीच 457.93 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया गया।