सरधना: तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, एडीएम और SDM ने सुनी जन समस्याएं, मिली 78 शिकायतें, हुआ निस्तारण
सरधना तहसील परिसर स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम तथा SDM ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के जल्द निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, राजस्व, आवास, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस से जुड़ी समस्याएं रखीं।