भोपाल में आयोजित 29वें राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा उत्सव का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को देश और प्रदेश के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। इस महोत्सव में कुल 7 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।