बहेड़ी: तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम व तहसीलदार ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के आदेश दिए
बहेड़ी तहसील मुख्यालय पर आज 18 अप्रैल को सुबह दस बजे से दिन में दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमे उप जिला मजिस्ट्रेट एसडीएम बहेड़ी इशिता किशोर और तहसीलदार भानु प्रताप ने आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के आदेश दिए संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर नायब तहसीलदार सहित तमाम विभागों के अफसरान थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।