सोनाहातु: जनता दरबार में सुनी गईं समस्याएं, राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ के मामले में जांच के आदेश
जिले में आयोजित जनता दरबार एक बार फिर आम नागरिकों के लिए राहत और भरोसे का प्रभावी मंच साबित हुआ। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। जनता दरबार में सोनाहातू अंचल के निवासी गणेश महतो ने पंजी-2 में कथ