बक्सर: शिव भक्तों व कांवरियों के लिए तत्पर है रेडक्रॉस : सचिव
Buxar, Buxar | Jul 22, 2024 श्रावण मास में रेडक्रॉस के द्वारा शिव भक्तों तथा कांवरियों की सेवा और सहायता की जाएगी. इसके लिए विभिन्न कांवरिया मार्गों पर एवं सहायता शिविर लगाए जाएंगे. साथ ही साथ कांवरियों को स्वच्छता आदि के लिए जागरूक भी किया जाएगा." यह कहना है रेड क्रॉस के सचिव डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी का. प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामरेखा घाट पर पहुंचते हैं.