बाढ़: बाढ़ में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से कहर, बिजली गुल, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Barh, Patna | May 27, 2026 बाढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर है,जहां मंगलवार देर रात आए तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे शहर की रफ्तार रोक दी है। जमकर हुई आंधी बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को हैरान कर दिया। सुबह 10 बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक रात से ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है। लोगों की माने तो कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए हैं।