परिवहन विभाग व यातायात पुलिस द्वारा खड़े वाहनों के कमियां बता कर ऑनलाइन चालान काटे जा रहे हैं जिसका विरोध पूरे प्रदेश में किया जा रहा है । इसे लेकर पाली जिला परिवहन टैक्सी यूनियन के सैकड़ो पदाधिकारी एवं टैक्सी चालकों ने जुलूस के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय आकर प्रदर्शन किया एवं ऑनलाइन चालान काटने की प्रक्रिया को रोकने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया ।