रामगढ़: रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, सिर के बल गिरी महिला की मौत, पांच मासूमों से छिना मां का साया
रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। अलवर-दिल्ली हाईवे पर बालोत नगर के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई।रविवार सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पति सुबेदीन निवासी बीजवा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।