मुज़फ्फरनगर: कचहरी में पति की दबंगई, महिला और उसके भाई से मारपीट का वीडियो वायरल, दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की तारीख पर पहुंची थी महिला
मुजफ्फरनगर कचहरी में महिला और उसके भाई के साथ मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बुढ़ाना क्षेत्र की सिया राठी से जुड़ा है, जो दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की तारीख पर कचहरी पहुंची थी। महिला ने अपने पति अमित और उसके साथ आए चार से पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।