पन्ना: बृजपुर के महेरी टोला में भीषण अग्निकांड: संतोष तिवारी का गृहस्थी का सामान व अनाज जलकर खाक, ग्रामीणों ने पाया काबू।
Panna, Panna | Sep 29, 2026 जनपद पंचायत पन्ना के ग्राम पंचायत बृजपुर स्थित महेरी टोला में मंगलवार दोपहर संतोष कुमार तिवारी (55) के अटारीदार मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में गृहस्थी का सामान, अनाज और बिस्तर जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी-रेत से आग पर काबू पाया। डायल 112 ने मौके का जायजा लिया; पीड़ित परिवार ने आर्थिक मुआवजे की गुहार लगाई है।