चाईबासा। शहर के मधु बाजार स्थित होटल केएनआर रेजिडेंस में देर मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार्यक्रम के दौरान डीजे जनरेटर में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार होटल के मालिक दिलीप खंडेलवाल अपने विवाह की 25वीं वर्षगांठ मना रहे थे।मौके पर होटल में कार्यक्रम चल रहा।जेनरेटर में अचानक से आग लग गई। जिससे अफ़रा-तफ़री मंच गई।दमकल ने आग पर काबू पाया