वारासिवनी: वारासिवनी में सड़क पर आवारा पशुओं पर सख्ती, 13 पशु पकड़े गए, चालानी कार्रवाई शुरू
वारासिवनी में सड़क पर बढ़ते आवारा पशुओं के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पालिका ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नपा टीम ने 13 आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सीएमओ सूर्यप्रकाश उईके ने बताया कि पशु मालिकों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए हांका टीम का गठन किया गया है, जो लगातार अभियान चलाएगी। नपा ने कहा कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेग