सुपौल: सुपौल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
Supaul, Supaul | Aug 10, 2026 सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान न्यायालय वाद, दाखिल-खारिज, जिला जनता दरबार, जन संवाद सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की