मुरैना नगर: चंबल कॉलोनी में जल संसाधन कार्यालय में चोरी, विभाग ने कराई झाड़ियों की सफाई, पुलिस जांच में जुटी
मुरैना के चंबल कॉलोनी स्थित जल संसाधन कार्यालय में देर रात चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और एलईडी व लैपटॉप समेट लिए, लेकिन आहट मिलने पर सामान सड़क पर छोड़कर भाग गए। डायल 112 पुलिस ने सामान बरामद किया। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद विभाग ने कार्यालय के पीछे झाड़ियों की सफाई कराई और जांच जारी है।