शुक्रवार को 4 बजे सिमडेगा में जिला स्तरीय स्टेडियम प्रबंधन समिति एवं पर्यटन–खेल विभाग की समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के स्टेडियमों व पर्यटन स्थलों के निर्माण, गुणवत्ता और संचालन की समीक्षा की गई। प्रखंड स्तरीय स्टेडियमों के समय पर निर्माण, घास लगाने और गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए गए।