खरौंधी: खरौंधी में सर्पदंश के इलाज की बड़ी सुविधा, नावाडीह में सर्प विषरोधी दवा उपलब्ध
खरौंधी प्रखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब सांप काटने पर इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नावाडीह में एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से शनिवार तक चिकित्सक की मौजूदगी में मरीजों को यह सुविधा मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक में समय