बिसौली: आसफपुर में कृषि आजीविका सखी के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में महिलाओं को पशुपालन व जैविक खेती की जानकारी दी गई
Bisauli, Budaun | May 29, 2026 आसफपुर में स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित कृषि आजीविका सखी का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार शाम 5 बजे संपन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार निर्देशन में किया गया।