मुगलसराय: अलीनगर फेज 02 में अनियंत्रित कार मिट्टी के टीले से टकराई, एयरबैग खुलने से दो लोगों की जान बची
अलीनगर के फेज 02 में आज शनिवार सुबह करीब 10 बजे को अनियंत्रित कार मिट्टी के टीले से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एयरबैग खुलने से दोनों की जान बच गई। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद कार का एयरबैग खुल गया, जिससे दोनों की जान बच सकी।