मॉडल टाऊन: आदर्श नगर पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को पकड़ा, लूटा गया मोबाइल और ऑटो रिक्शा बरामद
आदर्श नगर पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को दबोचा, लूटा गया मोबाइल और ऑटोरिक्शा बरामद आदर्श नगर थाने की पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी पहले भी चार आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटोरिक्शा भी बरामद कर लिया है