कासगंज: कलेक्ट्रेट पर जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू, मकानों की स्व-गणना के लिए नागरिक सुरक्षा टीम को दिया गया प्रशिक्षण
भारत की जनगणना-2027 के पहले चरण की तैयारी शुरू हो गई है। इस चरण में मकानों की सूचीकरण और गणना के लिए स्व-गणना प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए नागरिक सुरक्षा टीम को प्रशिक्षण अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद अंसारी की अध्यक्षता में दिया गया।