दुर्ग: पावर हाउस स्थित एसबीएस अस्पताल परिसर में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संस्थापक बीरा सिंह की छठवीं पुण्यतिथि का आयोजन
पावर हाउस स्थित एसबीएस अस्पताल परिसर में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संस्थापक स्वर्गीय बीरा सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ,इस श्रद्धांजलि समारोह में स्वर्गीय बीरा सिंह को भावपूर्ण याद किया गया। इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार शाम 6:30 बजे कहा कि उनके पिता ने कम उम्र से ही मेहनत और संघर्ष का रास्ता अपनाया और कभी किसी को निराश नहीं किया।