वारिसलीगंज: मकनपुर गांव में बिजली तार की चपेट में अधेड़ की मौत, घर में काम करते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में रविवार को बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से 52 वर्षीय शशिभूषण शर्मा उर्फ मंटून सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह घर में बिजली संबंधी काम कर रहे थे, इसी दौरान विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।