हाथरस: गांव गढ़ी बलना निवासी महिला को उसके पति ने शराब पीकर मारपीट करते हुए घर से निकाला बाहर, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस के गांव गढ़ी बलना निवासी महिला को उसके पति ने मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर महिला कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित महिला के साथ मारपीट करने के मामले में शिकायत के आधार पर महिला कोतवाली पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।