हाथरस: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर SP ने अपने कैंप कार्यालय पर किया वृक्षारोपण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की लोगों से की अपील
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज अपने कैंप कार्यालय पर वृक्षारोपण किया है। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों से अपील की है। वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित कर्मियों को पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए वृक्ष लगाने की अपील की है।