हाथरस: हाथरस लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनूप वाल्मीकि जीते, कार्यकर्ताओं ने BJP कार्यालय पहुंचकर किया स्वागत
हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर आज कार्यकर्ताओं ने हाथरस लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद भाजपा प्रत्याशी अनूप बाल्मीकि का जोरदार स्वागत किया है। भाजपा प्रत्याशी अनूप बाल्मीकि ने गठबंधन प्रत्याशी जसवीर बाल्मीकि को भारी मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। भाजपा प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया है।