हाथरस: आगरा रोड पर मंगल भवन के पास स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, स्कूटी सवार एक व्यक्ति हुआ घायल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आगरा रोड मंगल भवन के पास आज दिन बृहस्पतिवार को स्कूटी और तेज गति से आ रही बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई! इस दुर्घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ! हादसे को देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई! इसी क्रम में राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को पास के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है