सिंगरौली: आगामी त्यौहारों को लेकर एसपी के नेतृत्व में शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च जनता से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील
आगामी त्यौहारो को लेकर आज जिले के थाना क्षेत्रो में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना कोतवाली, विंध्यनगर, नवानगर, चौकी जयंत क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य उद्देश्य आगामी त्यौहारो को दृष्टिगत रखना एवं आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाने तथा अपराधियो में अनैतिक कृत्यो को ना करने की चेतावनी दिलाने के लिये है।