कुर्था: कुर्था डाक बंगले में लगी आग, हज़ारों की संपत्ति जलकर खाक
Kurtha, Arwal | May 31, 2026 कुर्था डाक बंगला में शनिवार की रात बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने के फल स्वरुप डाक बंगला में रखा हुआ सोफा, पलंग, गोदरेज समेत कई उपस्कर जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी रविवार को दोपहर 12 बजे हुई जब सुरक्षा प्रहरी रविवार को डाक बंगला पहुंचा।