नवाबगंज: बाराबंकी में क्रॉसिंग पर लग रहे आधुनिक रबर पैनल, डामर हटाकर तैयार हो रहा नया सरफेस, आवागमन होगा सुगम
बाराबंकी जिले की व्यस्ततम बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर इन दिनों तकनीकी सुधार का कार्य जारी है। यहां रेलवे ट्रैक के बीच बनी पुरानी डामर सड़क को हटाकर आधुनिक रबर पैनल लगाए जा रहे हैं। इस बदलाव का उद्देश्य क्रॉसिंग के सरफेस को मजबूत, समतल और सुरक्षित बनाना है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार,पहले ट्रैक के बीच की डामर सड़क समय के साथ उखड़ जाती थी।