पंचकूला: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पंचकूला ने प्रयागराज से पिछले 6 साल से लापता 12 वर्षीय लड़की को उसके परिजनों से मिलवाया
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पंचकूला ने पिछले 6 साल से प्रयागराज उत्तर प्रदेश से लापता 12 वर्षीय लड़की को उसके परिजनों से मिलवाने में सफलता प्राप्त की है। यह लड़की मानसिक रूप से बीमार है और पिछले 6 साल से लापता थी। स्टेट क्राइम ब्रांच की एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पंचकूला में कार्यरत एएसआई राजेश कुमार की कड़ी मेहनत व संवेदनशीलता की वजह से तलाश किया गया है।