पंचकूला: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 14 मई को होगी
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 14 मई को अधीक्षक अभियंता कार्यालय, एससीओ नंबर-96, सेक्टर-5 में की जाएगी । निगम के प्रवक्ता ने बताया कि मंच के सदस्य, पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे, जिनमें मुख्यत बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित व अन्य शिकायतें सुनी जाएगी