पंचकूला: गांव टिपरा कालका से 22 वर्षीय युवक हुआ लापता, मामला दर्ज
गांव टिपरा कालका से एक 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला आज सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में कमल ने बताया है कि उसका बेटा जिसका नाम अभिषेक है और उम्र 22 साल है वह बिना बताए घर से कहीं चला गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि हमने उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।