पंचकूला: पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर के भाकियू चढूनी के जिला प्रधानों ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी को समर्थन
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पंचकूला जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नयागांव ने आज बताया कि अम्बाला लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार वरुण चौधरी को पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर के भाकियू चढूनी जिला प्रधानों के द्वारा अपना समर्थन दिया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में वरुण चौधरी के द्वारा किसानों की आवाज को उठाया गया था जिस कारण उनको समर्थन दिया गया।