पंचकूला: पिंजौर के एक होटल में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
पिंजौर के एक होटल में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने का मामला सामने आया है । घटना की सूचना मिलने के बाद पिंजौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान प्रेमजीत के नाम पर हुई है और मृतक व्यक्ति की उम्र 49 साल बताई जा रही है। व्यक्ति होटल के कमरे में ठहरा हुआ था ओर सुबह उसका शव कमरे में मिला । पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है