आनंदपुरी: मानगढ़ धाम पहाड़ी पर पैंथर दिखा, पुलिस ने लिया फोटो
आनंदपुरी क्षेत्र स्थित मानगढ़ धाम पहाड़ी पर रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को पैंथर दिखाई दिया। थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान पैंथर सुरक्षा दीवार पर बैठा नजर आया। जैसे ही पुलिस जीप रुकी, पैंथर दीवार से नीचे उतरकर झाड़ियों के रास्ते जंगल की ओर निकल गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसका फोटो ओर वीडियो भी लिया।