पेण्ड्रा: माँ मन्नत वाली महाकाली की दिव्य प्रतिमा का पेंड्रा आगमन, बाजे-गाजे के साथ निकली शोभायात्रा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में माँ मन्नत वाली महाकाली की भव्य आगमन यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा। जबलपुर में तैयार की गई माँ महाकाली की दिव्य प्रतिमा जिले में पहुची जहां सोमवार शाम 7 बजे भव्य शोभायात्रा निकाला गया।