जलालाबाद: याकूबपुर में फूटे नाले से प्लॉट में भर रहा गंदा पानी, SDM से नाला सही कराने की लगाई गुहार
जलालाबाद। ग्राम नूरपुर करही निवासी योगेश कुमार ने एसडीएम शिकायत देकर बताया कि ग्राम याकूबपुर स्थित गाटा संख्या 115 अंश में उनका आवासीय भूखंड फर्रुखाबाद मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के सामने है। भूखंड के किनारे बना पीडब्ल्यूडी विभाग का सरकारी नाला फूट जाने से गंदा पानी लगातार उनके खाली प्लॉट में भर रहा है