मेहदावल: सपा ने सांसद पप्पू निषाद को दी सात जिलों में चौपाल लगाने की जिम्मेदारी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सांसद पप्पू निषाद को बहराइच, अम्बेडकरनगर, फैजाबाद, बाराबंकी, आजमगढ़, बलिया और मऊ के विधानसभाओं में चौपाल और कैडर पंचायत आयोजित करने का काम सौंपा है। यह जिम्मेदारी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अहम मानी जा रही है।