प्रतापगढ़: सरवरपुर गांव निवासी बाइक सवार दो युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, प्रयागराज में एक की हुई मौत, दूसरे का चल रहा इलाज
सरवरपुर गांव निवासी मोहम्मद राशिद (22) और अब्दुल कलाम (23) गुरुवार को उड़ैयाडीह बाजार गए थे। बाजार से घर लौटते समय सरखेलपुर नहर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दोनों की गंभीर हालत के चलते