बाड़ी: 20 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, अंडरवर्ल्ड डॉन बनकर दी थी धमकी
Bari, Dholpur | Jun 2, 2026 बाड़ी कस्बे के एक सर्राफा व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अमित गुर्जर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 29 मई को बाड़ी निवासी सर्राफा व्यापारी मोहनलाल मित्तल ने कोतवाली थाने में रिपोर