नवागढ़: केरा गांव में सेवा सहकारी समिति के विक्रेता की बाइक अनियंत्रित होकर ईंट से टकराई, विक्रेता की हुई मौत
जानकारी के अनुसार, केरा गांव का रमाकांत पाण्डेय, बाइक से मिस्दा की ओर से केरा गांव आ रहे थे, तभी बाइक से अनियंत्रित होकर रोड किनारे रखे ईंट से टकरा गए। घायल रमाकांत पाण्डेय को इलाज के लिए केरा अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल रमाकांत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिर जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने घायल रमाकांत पाण्डेय को मृत घोषित कर दिया।