सिवनी: जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू: सिवनी में घर-घर होगा मकानों का सूचीकरण
Seoni, Seoni | May 1, 2026 सिवनी में जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को बताया गया कि 1मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर जरूरी जानकारी जुटाएंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें।