जौनपुर: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बधिर चालकों के वाहनों पर लगेगा 'कान' का प्रतीक चिन्ह
यातायात माह के दौरान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जौनपुर में बधिर चालकों की सुरक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इसके तहत बधिर चालकों के वाहनों पर ‘कान’ का प्रतीक चिन्ह लगाकर उन्हें पहचान देने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने को लेकर अभियान चलाया जाएगा।